01 May 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: Ramayan इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें Ranbir Kapoor भगवान राम, Sai Pallavi सीता और Yash रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे दिवाली पर रिलीज करने की योजना है, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में आएगा।
फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। यश ने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा और बड़ा एक्शन सीन रावण और Jatayu के बीच होगा। यह सीक्वेंस बेहद भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है, जिसमें भारी VFX और CGI का इस्तेमाल होगा।
एक इंटरव्यू में यश ने कहा कि यह सीन काफी खास है, क्योंकि इसमें रावण की ताकत, उसके युद्ध कौशल और भव्यता को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा। इस फाइट में जटायु, जो पक्षियों के राजा माने जाते हैं, रावण को रोकने की कोशिश करते नजर आएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में Amitabh Bachchan जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। हालांकि, यह किरदार पूरी तरह VFX और CGI के जरिए तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जटायु के इमोशन्स को जीवंत बनाने के लिए अमिताभ बच्चन की आंखों को स्कैन किया गया है।
यानी पर्दे पर सीधे तौर पर यश और अमिताभ बच्चन आमने-सामने नहीं होंगे, लेकिन दर्शकों को उनकी टक्कर का एहसास जरूर होगा।
फिल्म में रावण और जटायु का यह एक्शन सीन आसमान में होने वाला है, जिसमें विशाल पक्षी, पुष्पक विमान और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। यश के मुताबिक, यह सीन दर्शकों के लिए किसी विजुअल स्पेक्टेकल से कम नहीं होगा।
फिलहाल यश अपनी दूसरी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में व्यस्त हैं, जबकि ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।













