वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान

25 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान; करुण नायर और ऋषभ पंत टीम में नहीं                                                                                                        वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में शुभमन गिल को कप्तान और रवींद्र जडेजा को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, करुण नायर, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत टीम से बाहर रहे। नायर ने 2017 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी की थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे के बाद अब टीम में जगह नहीं बनी।

इंग्लैंड दौरे में शामिल अभिमन्यु ईश्वरन, तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज को भी इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। ऋषभ पंत फिटनेस की वजह से बाहर हैं, उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल और एन जगदीसन विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारत की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज की टीम:
रोस्टन चेज (कप्तान), केवलोन एंडरसन, ब्रैंडन किंग, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), शामार जोसेफ, जोमेल वॉरिकन, अल्जारी जोसेफ, एंडजरसन फिलिप, जेडेन सील्स, खैरी पियरे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।