23 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दोनों सितारों ने भगवान श्री वेंकटेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले श्री वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और अधिक दर्शन किए जाने वाले धार्मिक स्थलों में से एक है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं













