September 25,2026 Fact Recorder
National Desk: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती कथित तौर पर स्नैचर को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो में दिखाई देता है कि बदमाश युवती से बचने के लिए उसे सड़क पर घसीटते हुए भागने की कोशिश करते हैं।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में युवती के साहस और बदमाशों की हरकत को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। हालांकि, घटना की पूरी जानकारी और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।












