August 17,2026 Fact Recorder
Sports Desk: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन और आने वाले मैचों को लेकर चर्चा हुई।
भारतीय टीम में पंजाब के खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। पंजाब ने हमेशा देश को बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं और इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। उद्देश्य है कि प्रदेश के युवा खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश का तिरंगा हमेशा ऊंचा रखें।
भारतीय हॉकी टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीत की उम्मीद जताई गई। चक दे इंडिया!













