Hindi English Punjabi

खाली पड़े सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का आग्रह किया

9

संख्याः 474/2025-पब                                                                                                 शिमला 29/04/2025 Fact Recorder
मुख्यमंत्री से धर्मशाला के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर किराए के मकानों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला में खाली पडे़ सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ कम करने के साथ-साथ कुछ शहरी क्षेत्रों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।