Home Entertainment पंजाबी गायक बूट्टा मोहम्मद की कार को ट्रेलर ने मारी ट*क्कर

पंजाबी गायक बूट्टा मोहम्मद की कार को ट्रेलर ने मारी ट*क्कर

जालंधर: 07 Oct 2026 Fact Recorder

Punjab Desk :    पंजाब के जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सूची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पंजाबी गायक बूट्टा मोहम्मद की कार एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हा*दसा इतना जोरदार था कि ट्रेलर ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, गनीमत रही कि कार में सवार बूट्टा मोहम्मद के परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

हा*दसे की सूचना मिलते ही रामामंडी पुलिस स्टेशन से एएसआई सुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।