Home Education ब*म की ध*मकी के बाद स्कूलों में छुट्टी, बच्चों को भेजा गया...

ब*म की ध*मकी के बाद स्कूलों में छुट्टी, बच्चों को भेजा गया घर

मोहाली: 07 Oct 2026 Fact Recorder

Punjab Desk :   पंजाब के कुछ स्कूलों को ब*म से उड़ाने की ध*मकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई।

बुधवार को मोहाली के फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल को ईमेल के जरिए ब*म की ध*मकी मिलने की सूचना सामने आई। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल के अंदर तथा आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की ओर से अन्य स्कूलों में भी सुरक्षा जांच की जा रही है।

स्थानीय डीएसपी ने अभिभावकों से घबराने की अपील नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।