Home Hindi दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा की...

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा की बस की चपेट में आकर मौ*त

15 July 2026 Fact Recorder

National Desk:  दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, छात्रा स्कूल जाने के लिए अन्य बच्चों के साथ ई-रिक्शा में सवार थी। जब ई-रिक्शा मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, तभी उसकी एक स्कूल बस से टक्कर हो गई।

टक्कर के झटके से छात्रा ई-रिक्शा से नीचे सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ई-रिक्शा और बस की टक्कर के बाद बच्ची के नीचे गिरने से यह दर्दनाक हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।