Home Himachal चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: PGI से लौट रहे एक ही परिवार...

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: PGI से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ*त, तीन माह के शिशु ने भी गंवाई जान

28 July 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ*त हो गई। मृ*तकों में तीन माह का मासूम बच्चा भी शामिल है। यह हादसा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, परिवार अपनी तीन माह की बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज करवाने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान सोमवार देर रात उनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सभी पांच लोगों की मौ*त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात का समय और दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद सभी श*वों को खाई से बाहर निकाला गया।

SDM डलहौजी अनिल भारद्वाज ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इलाके में लगातार बारिश हो रही थी और घना कोहरा छाया हुआ था। माना जा रहा है कि खराब दृश्यता और सड़क पर फिसलन के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

मृतकों की सूची:

  1. बचन सिंह – पिता: नारायण सिंह, निवासी: गेहरा, पेशा: चालक
  2. रिपन कुमार – पिता: बचन सिंह, हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड IRBN), सकोह में तैनात
  3. रिम्पी – रिपन कुमार की पत्नी
  4. कीर्ति – केसर सिंह की पुत्री
  5. तीन माह का शिशु – परिवार का मासूम बच्चा