28 July 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) परिसर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र को अचानक बिजली का करंट लगा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंच गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी













