August 14,2026 Fact Recorder
National Desk: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
रैली के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। छात्राओं की इस भागीदारी ने लोगों में राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।












