Home Haryana Three Year Child Missing In Panipat Factory; Village Ugrakheri| Haryana | पानीपत...

Three Year Child Missing In Panipat Factory; Village Ugrakheri| Haryana | पानीपत में 3 साल का बच्चा लापता: साढ़े 7 घंटे बाद चद्दरों के बीच से मिला शव; फैक्ट्री में खेलते वक्त हुआ था गायब – Panipat News

पानीपत में सनौली रोड पर गांव उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्ट्री से आज दोपहर करीब दो 3 साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हालांकि साढे़ सात घंटे बाद रात साढ़े नौ बजे बच्चे को फैक्ट्री के भीतर से बरामद कर लिया गया। बच्चा चादरों के बीच में छिप

बच्चा, फैक्ट्री में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह वहां से गायब हो गया। जिसके बाद उसके माता-पिता ने तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान बच्चे का कुछ नहीं पता लगा। जिसके बाद क्षेत्र में बच्चे के अपहरण होने की सूचना फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस समेत पुलिस की सीआईए यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

बच्चों के साथ खेल रहा था अभि

जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम अभि है, जोकि 3 साल का है। उसके पिता करण सिंह है जो अपनी पत्नी व बेटे के साथ गांव उग्राखेड़ी में रहता है। यहीं पर वह फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को वह अपनी पत्नी और बेटे संग फैक्ट्री गया हुआ था। यहां बेटा, अन्य लेबर्स के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा गायब हो गया।

7:30 घंटे बाद बरामद

देर शाम बच्चा बरामद हो गया है। दरअसल, फैक्ट्री के भीतर खेलते हुए चादरों में छिप गया था। करीब 7:30 घंटे बाद बरामद हो गया। बच्चा अचेत अवस्था में था, जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।