Home Chandigarh भगवद्गीता की धरती को बना दिया माफिया लैंड’: सुरजेवाला का BJP पर...

भगवद्गीता की धरती को बना दिया माफिया लैंड’: सुरजेवाला का BJP पर हमला — बोले, अब फिरौती और ह*त्या का राज

20 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: हरियाणा में बढ़ते अपराध पर सुरजेवाला का BJP पर तीखा हमला: कहा – ‘भगवद्गीता की भूमि को बना दिया माफिया लैंड’                                                                                            कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरजेवाला ने कहा कि “जिस धरती को भगवद्गीता की पवित्र भूमि कहा जाता है, भाजपा ने उसे गैंग्स ऑफ वासेपुर की तरह माफिया लैंड में तब्दील कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा, जो कभी किसानों, जवानों, खिलाड़ियों और मेहनती युवाओं की धरती के रूप में जाना जाता था, आज माफिया और बदमाशों के हवाले कर दिया गया है। “गुंडों की गोलियों का डर अब कानून से बड़ा हो गया है, और सरकार अपराधियों के सामने घुटनों पर नजर आती है,” सुरजेवाला ने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हरियाणा में वसूली, फिरौती और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा की सत्ता में आने से पहले राज्य की पहचान खेलों, सेना में युवाओं की भागीदारी और औद्योगिक निवेश से थी, लेकिन 2014 के बाद से सुर्खियां बनती हैं पेपर लीक, भर्ती घोटालों, किसानों पर अत्याचार और अफसरशाही के भ्रष्टाचार की।

रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके उत्तराधिकारी नायब सैनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में भर्ती घोटाले, रिश्वतखोरी और किसान आंदोलन के दमन की खबरें छाईं रहीं, जबकि नायब सैनी के कार्यकाल में राज्य ड्रग्स माफिया, खनन माफिया, बेरोजगारी और हिंसा की गिरफ्त में आ गया।

सुरजेवाला ने विभिन्न जिलों में हाल ही में हुई हत्याओं का ब्यौरा भी पेश किया:

  • फरीदाबाद – 41 हत्याएं

  • जींद – 38 हत्याएं

  • गुड़गांव – 36 हत्याएं

  • पानीपत – 25 हत्याएं

  • कैथल – 21 हत्याएं

  • करनाल – 20 हत्याएं

  • कुरुक्षेत्र – 18 हत्याएं

  • यमुनानगर – 15 हत्याएं

  • सिरसा – 11 हत्याएं

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर विफलता का स्पष्ट सबूत हैं और यह स्थिति अब असहनीय हो गई है।