Home Hindi 18 जून को गुरु पुष्य योग का प्रभाव, नए कार्यों के लिए...

18 जून को गुरु पुष्य योग का प्रभाव, नए कार्यों के लिए बेहद शुभ दिन

18 जून 2026  Fact Recorder

Rashifal Desk:  आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी और गुरुवार व्रत का विशेष संयोग बना है। आज गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं, जिन्हें नए कार्य, निवेश, वाहन या आभूषण खरीदने तथा स्थायी कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है।

पंचांग विवरण

  • तिथि: शुक्ल चतुर्थी शाम 6:58 बजे तक, इसके बाद पंचमी
  • नक्षत्र: पुष्य सुबह 11:32 बजे तक, फिर अश्लेषा
  • योग: व्याघात शाम 5:35 बजे तक, फिर हर्षण
  • करण: वणिज सुबह 8:13 बजे तक, फिर विष्टि (भद्रा)
  • चंद्र राशि: कर्क
  • वार: गुरुवार

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: 5:23 बजे
  • सूर्यास्त: 7:21 बजे
  • चंद्रोदय: 8:44 बजे
  • चंद्रास्त: 10:28 बजे रात

आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त

  • गुरु पुष्य योग: 5:23 AM – 11:32 AM
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 5:23 AM – 11:32 AM
  • रवि योग: 5:23 AM – 11:32 AM
  • अमृत सिद्धि योग: 5:23 AM – 11:32 AM
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:54 AM – 12:50 PM
  • विजय मुहूर्त: 2:42 PM – 3:38 PM
  • अमृत काल: 5:41 AM – 7:09 AM

अशुभ समय

  • राहुकाल: 2:07 PM – 3:52 PM
  • यमगण्ड: 5:23 AM – 7:08 AM
  • गुलिक काल: 8:53 AM – 10:38 AM
  • भद्रा: 8:13 AM – 6:58 PM तक
  • दिशाशूल: दक्षिण दिशा

विशेष धार्मिक महत्व

आज विनायक चतुर्थी व्रत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा का शुभ समय सुबह 10:58 बजे से दोपहर 1:46 बजे तक बताया गया है। भगवान गणेश की पूजा, व्रत कथा और आरती का विशेष फल मिलेगा। गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु की पूजा, पीले वस्त्र, हल्दी, चने की दाल और गुड़ का दान भी शुभ माना गया है।

आज का शुभ संदेश:
गुरु पुष्य योग के कारण आज नया व्यवसाय शुरू करना, वाहन खरीदना, सोना-चांदी लेना, निवेश करना और महत्वपूर्ण निर्णय लेना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।