स्पीकर ने उनकी जायज़ मांगों को जल्द पूरा करने का दिया भरोसा
चंडीगढ़, 27 अप्रैल, 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज सहकारिता विभाग की कर्मचारी एसोसिएशन के साथ मुलाकात की और सर्विस रूल्स 1997, नए वेतनमानों तथा कर्मचारियों की अन्य मांगों से संबंधित मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
स्पीकर संधवां ने उनका मांग पत्र टिप्पणियों के लिए सहकारिता विभाग के सचिव को भेजा। एसोसिएशन ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस बैठक के दौरान स. गुरदेव सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान पंजाब; स. राजविंदर सिंह, जिला प्रधान फरीदकोट; स. लालजीत सिंह, जिला प्रधान फिरोजपुर; सरदार जगसीर सिंह, जिला प्रधान श्री मुक्तसर साहिब; सरदार बख्शीश सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष; स. जगमीत सिंह; राज्य प्रेस सचिव, खुशप्रीत सिंह; अमनदीप शर्मा और कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।











