Home Himachal मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार का आभार...

मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार का आभार व्यक्त किया

संख्याः 1044/2025

शिमला 08 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Himachal Desk:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां त्रिपुरा राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।