Home Entertainment The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘The Delhi Files’ का बदला...

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘The Delhi Files’ का बदला नाम, अब कहलाएगी ‘The Bengal Files’

10 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Bollywood Desk: विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का बदला गया नाम, अब ‘द बंगाल फाइल्स’ के नाम से होगी   रिलीज                                                                                                बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब नए नाम के साथ रिलीज होने जा रही है। खुद निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि अब इस फिल्म का नाम ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया है।

टीज़र और रिलीज़ डेट का एलान जल्द :विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह फिल्म अब ‘द बंगाल फाइल्स’ नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का टीज़र जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है, जिसे लेकर फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद एक और संवेदनशील विषय:गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी चर्चित और संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म बना चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर दर्शकों में एक बार फिर बड़ी उम्मीदें हैं।

फिल्म का विषय, टीज़र और रिलीज डेट को लेकर ज्यादा जानकारी जल्द सामने आने वाली है।