Home Entertainment सुमोना चक्रवर्ती की कार पर हमला, पोस्ट कर तुरंत हटाया

सुमोना चक्रवर्ती की कार पर हमला, पोस्ट कर तुरंत हटाया

सुमोना चक्रवर्ती की कार पर हमला, पोस्ट कर तुरंत हटाया

01 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:   मुंबई में सुमोना चक्रवर्ती की कार पर भीड़ का हमला, सोशल मीडिया पोस्ट कर उठाए सुरक्षा पर सवाल                                                                                                                    ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती मुंबई में एक अप्रिय घटना का शिकार हुईं। मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच उनकी कार को भीड़ ने घेर लिया और बोनट पीटा। सुमोना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनके साथ बदसलूकी हुई और उस दौरान आसपास कोई पुलिस मौजूद नहीं थी।

सुमोना ने लिखा कि यह घटना दिनदहाड़े साउथ मुंबई में हुई, जहां कुछ लोगों ने उनकी कार की खिड़कियों पर जोर से हाथ मारे और हंसते-चिल्लाते रहे। उन्होंने इसे बेहद असुरक्षित अनुभव बताया।

हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया, लेकिन प्रशासन से सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई जैसे शहर में महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।