Home Hindi महज 5 मिनट 20 सेकंड में मौके पर पहुंची SSF, सड़क हादसों...

महज 5 मिनट 20 सेकंड में मौके पर पहुंची SSF, सड़क हादसों में मौ*तों की दर 50% तक घटी

August 17,2026 Fact Reccorder

Punjab Desk:  पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) सड़क हादसों के दौरान महज 5 मिनट 20 सेकंड के रिकॉर्ड रिस्पांस टाइम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा रही है। SSF की तेज और प्रभावी कार्रवाई से हादसों में होने वाली मौतों की दर में 50 फीसदी तक कमी आने का दावा किया गया है।

हादसे के बाद गोल्डन ऑवर में समय पर मदद मिलने से घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। SSF की त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और लोगों की जान बचाना है।

पंजाब की यह सड़क सुरक्षा पहल अब देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बन रही है। तेज रिस्पांस, मौके पर प्राथमिक उपचार और समय पर बचाव कार्य के जरिए SSF सड़क हादसों में जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।