Home Chandigarh नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए चंडीगढ़...

नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए चंडीगढ़ में विशेष शांति हवन

August 29,2026 Fact Recorder

चंडीगढ़: नेपाल में 26 अगस्त को हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मिक शांति और उनके शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ में विशेष प्रार्थना सभा और शांति हवन का आयोजन किया गया। सेक्टर-7 स्थित सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन समाजसेविका एवं पूर्व वरिष्ठ उप महापौर हीरा नेगी और उनकी टीम की ओर से किया गया। शांति हवन एवं प्रार्थना सभा के दौरान पंडित सीताराम और पंडित दिनेश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया।

सामूहिक रूप से दी गईं आहुतियां

सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर की प्रधान आशा सग्गी समेत मंदिर के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने हवन में सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। इस दौरान नेपाल त्रासदी में मृत लोगों की आत्मिक शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल अपने परिवारों से मिलने की कामना की गई।

कार्यक्रम में निशा शर्मा, शशी पालीवाल, राज रानी, गुरदीप कौर, प्रीति अग्रवाल, प्रीति वर्मा, कमलेश शर्मा, जय श्री रावत, हरजीत कौर, मीना गुप्ता, मंजू कालिया, कमला भट्ट, अनीता शर्मा, लक्ष्मी रौतेला, पूनम, उर्मिला, देवी अनु, प्रकाशी गोसाई, रेखा, विमला देवी और कौशल्या देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं अनिल भारद्वाज, सरबजीत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राकेश भारद्वाज, अशोक और विजय राणा समेत अन्य लोगों ने भी हवन में भाग लिया।

हीरा नेगी ने जताई संवेदना

इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ उप महापौर हीरा नेगी ने कहा कि नेपाल में हुई भीषण आपदा ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि त्रासदी में जान गंवाने वाली आत्माओं को शांति मिले, घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ हो और जो लोग अपने परिवारों से बिछड़ गए हैं, उनका जल्द मिलन हो।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विश्व कल्याण और आपदा प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की गई।