Home Himachal Solan Barotiwala Foetus Found Garbage Dump News Update | सोलन में कचरे...

Solan Barotiwala Foetus Found Garbage Dump News Update | सोलन में कचरे के ढेर से मिला भ्रूण: स्थानीय लोगों ने ढेर में बैग देखा, अंदर 6 से 7 महीने का मृत भ्रूण मिला – Nalagarh News

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। झाड़माजरी स्थित प्लांखवाला में शुक्रवार सुबह कूड़े के ढेर में एक बैग से 6-7 महीने का मृत भ्रूण मिला।

.

स्थानीय लोगों ने सुबह कचरे के ढेर में बैग देखा। जब उन्होंने बैग खोला तो उसमें मृत भ्रूण था। उन्होंने तुरंत बरोटीवाला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि सुबह किसी ने भ्रूण को कचरे में फेंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे यह पता चल सकेगा कि किसने भ्रूण को कचरे में फेंका।