Hindi English Punjabi

Sirsa-Rania-kharia-groom-accepts-one-rupee-coconut-dowry-update | रानियां में दूल्हे ने लिया एक रूपया और नारियल: लड़की पक्ष की राशि वापस लौटाई, भात लेने से भी इनकार – rania News

12

 

शादी के सूत्र में बंधे अक्षय व शिवानी।

सिरसा जिले के रानियां के गांव खारिया में एक अनूठी शादी ने सभी का ध्यान खींचा है। यहां दूल्हे ने दहेज में केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया। यह शादी जुगल लाल की पोती और दलीप नैन की बेटी शिवानी की थी। दूल्हा भीमसेन खीचड़ (रामप्रताप के पुत्र) ने दहेज

दुल्हन ही उनके लिए सबसे बड़ा दहेज

उन्होंने लड़की पक्ष द्वारा दी जा रही बड़ी राशि को भी लेने से मना कर दिया। यहां तक कि अपने मामा रावता राम से भी परंपरागत भात लेने से इनकार कर दिया। दलीप नैन के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे अमित और सुनील अभी पढ़ाई कर रहे हैं। भीमसेन ने एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि दुल्हन ही उनके लिए सबसे बड़ा दहेज है।

सोच की कार्यान्वयन की प्रशंसा

इस अवसर पर अक्षय ने एक महत्वपूर्ण बात कही कि दहेज न लेने की सोच को केवल विचार तक सीमित नहीं रखना चाहिए, इसे एक विचारधारा बनाना होगा। तभी आने वाली पीढ़ियां इस सामाजिक बुराई से मुक्ति पा सकेंगी। लड़की के बड़े पिता जयपाल नैन ने दूल्हे पक्ष की इस सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह शादी क्षेत्र में दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बन गई है।