Home Hindi आखिरकार माने सिद्धारमैया! कर्नाटक CM पद छोड़ने को तैयार, सत्ता हस्तांतरण का...

आखिरकार माने सिद्धारमैया! कर्नाटक CM पद छोड़ने को तैयार, सत्ता हस्तांतरण का रास्ता साफ

27 May 2026 Fact Recorder

National Desk: कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई महीनों से चल रहा नेतृत्व संकट अब खत्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने पार्टी हाईकमान के साथ लंबी बातचीत के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर सहमति जता दी है। माना जा रहा है कि गुरुवार को वे आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं।

दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ करीब सात घंटे चली मैराथन बैठक के दौरान सत्ता परिवर्तन पर अंतिम सहमति बनी। बैठक में Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, K. C. Venugopal और Randeep Singh Surjewala मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar भी बैठक में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस में पहले से तय “50-50 सत्ता बंटवारे के फार्मूले” के तहत नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया गया है। इसी समझौते के अनुसार अब डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद सौंपे जाने की संभावना तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच अलग से हुई बातचीत में पार्टी हित और आगामी चुनावों को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत पर चर्चा हुई। इसके बाद सिद्धारमैया ने हाईकमान के फैसले को स्वीकार कर लिया। खबर है कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने की तैयारी है, जबकि उनके बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को नए मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

दिल्ली बैठक के बाद सिद्धारमैया ने अपने करीबी मंत्रियों के साथ आपात बैठक भी की। मंत्रियों ने उन्हें इस्तीफा न देने की सलाह दी, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वे राहुल गांधी से किया वादा नहीं तोड़ सकते और पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे।

अब कांग्रेस नेतृत्व बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक कर नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकता है। माना जा रहा है कि जून 2026 तक सत्ता हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कर ली जाएगी।