27 अप्रैल 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: Shraddha Kapoor और Rahul Mody एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल मोदी के एक ऐड क्लिप को शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने राहुल को “बेहद टैलेंटेड” बताया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपने पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें Anit Padda नजर आईं। श्रद्धा ने उनकी क्यूटनेस और एक्टिंग की सराहना की, लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने उसी पोस्ट में राहुल मोदी को टैग कर उनकी क्रिएटिविटी की भी तारीफ कर दी।
एक्ट्रेस ने लिखा कि यह राइटर-डायरेक्टर काफी टैलेंटेड है, जिसे फैंस ने उनके रिश्ते का इशारा मान लिया। हालांकि, श्रद्धा और राहुल ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।
दोनों के लिंकअप की खबरें पहली बार 2024 में सामने आई थीं, जब उन्हें मुंबई में एक साथ डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया था। इसके बाद से कई बार दोनों को साथ देखा गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।
अब श्रद्धा की इस ताजा पोस्ट ने फिर से उनके रिश्ते को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। फैंस मान रहे हैं कि दोनों के बीच खास बॉन्ड है, भले ही उन्होंने इसे अभी तक सार्वजनिक तौर पर कन्फर्म न किया हो। वहीं, वर्क फ्रंट पर श्रद्धा कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।













