Home Punjabi Shiv Mahapuran is a book to take life on the path of...

Shiv Mahapuran is a book to take life on the path of salvation: Shastri | शिव महापुराण जीवन को मोक्ष मार्ग पर ले जाने का ग्रंथ : शास्त्री – Amritsar News

.

लारेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर में शिव परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का आनंद लिया। ब्यास गद्दी पर विराजमान विजय शास्त्री महाराज ने भगवान शिव द्वारा सती को दिए गए उपदेश, सती के मोह और दक्ष यज्ञ के विध्वंस की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को मोक्ष मार्ग पर ले जाने का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। जिसे पढ़ने और सुनने से कई पापों का अंत होता है।

शास्त्री जी ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई तरीके है। उन्होंने युवा पीढ़ी को देवो के देव महादेव भगवान शिव का जाप करने को कहा। इससे दुख संताप दूर होते है। इससे पहले शिव परिवार के सदस्यों ने मिलकर भोले नाथ की आरती उतारी। कथा दौरान भजन गायकों ने भोले नाथ का गुणगान किया जिसे सुनकर भक्तजन नाचने लगे। अंत में भक्तों को प्रसाद बांटा गया।