Home Gallery अकाली दल को झटका, 200 समर्थकों संग वारिस पंजाब दे में शामिल

अकाली दल को झटका, 200 समर्थकों संग वारिस पंजाब दे में शामिल

अमृतसर: 08 Aug 2026 Fact Recorder

Punjab Desk :  शिरोमणि अकाली दल (बादल) को अमृतसर पश्चिमी हलके में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष संदीप सिंह जंडियाला करीब 200 समर्थकों के साथ वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए।

न्यू अमृतसर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माझा जोन के इंचार्ज भाई अमरजीत सिंह वन्नचिड़ी ने संदीप सिंह जंडियाला और उनके समर्थकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हैं और पंजाब, पंजाबी तथा पंथक हितों की आवाज उठाने वाली नेतृत्व की तलाश कर रहे हैं।

संदीप सिंह जंडियाला ने कहा कि वे वारिस पंजाब दे की विचारधारा, युवा नेतृत्व और पंजाब के अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करने की बात कही।

इस मौके पर पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।