17 July 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही नागरिकों से कहा गया है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।













