Home Business रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा; निवेशकों को भारी नुकसान

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा; निवेशकों को भारी नुकसान

12 May 2026 Fact Recorder

Business Desk:  भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 800 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 50 भी 23,600 के नीचे फिसल गया। बाजार में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

इस गिरावट के बीच भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से बाजार पर दबाव और बढ़ गया।

आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। Infosys, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra और HCL Technologies के शेयर 2-3% तक गिर गए। इसके अलावा ICICI Bank, HDFC Bank और Maruti Suzuki समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में कमजोरी की बड़ी वजहों में मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने सोमवार को भारतीय बाजार से 8,438 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी।