Home Haryana Rohtak DC Dhirendra Khadgata Power Theft DSP Ravi Khundia Haryana | रोहतक...

Rohtak DC Dhirendra Khadgata Power Theft DSP Ravi Khundia Haryana | रोहतक में बिजली को लेकर एक्शन मोड में डीसी: झुग्गियों में अवैध कनेक्शन देख अधिकारियों को लगाई लताड़, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश – Rohtak News

बिजली के अवैध कनेक्शनों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीसी।

हरियाणा के रोहतक जिले में बिजली चोरी को लेकर डीसी धीरेंद्र खड़गटा एक्शन मोड में नजर आ रहे है। बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान जब डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने झुग्गियों में बिजली के अवैध कनेक्शन देखे को अधिकारियों को मौके पर ही लताड़ लगाते हुए एफआ

बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार व प्रशासन प्रयास कर रहा है, लेकिन झुग्गियों में अवैध कनेक्शन लगाने के कारण बिजली खपत जरूरत से अधिक हो रही है और इससे आम जनता को परेशानी होती है। इसी को लेकर डीसी सख्त नजर आ रहे है।

जींद रोड पर अवैध मकानों में लगे बिजली कनेक्शन।

जींद रोड पर अवैध मकानों में लगे बिजली कनेक्शन।

जींद बाइपास पर बने अवैध मकानों को लेकर नाराज हुए डीसी डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने जींद बाईपास पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। डीसी ने तुरंत डीएसपी रवि खुंडिया को अवैध बिजली कनेक्शन लगाने वालों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। उसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर बिना अनुमति बिजली के पोल लगाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को 24 घंटे का दिया समय डीसी धीरेंद्र ने सख्त लहजे में अधिकारियों को कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर बिजली के अवैध खंबे हट जाने चाहिए। साथ ही बिजली के अवैध कनेक्शन देने में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जो लोग बिजली का बिल भर रहे है, उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए।

अवैध निर्माण में लगी हुई बिजली की तारें।

अवैध निर्माण में लगी हुई बिजली की तारें।

पुराना बस स्टैंड पर डिस्पोजल का किया निरीक्षण डीसी धीरेंद्र ने पुराना बस स्टैंड के समीप डिस्पोजल का निरीक्षण किया। साथ ही डिस्पोजल के साथ से गुजर रही ड्रेन का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई के बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही पीर बोधी डिस्पोजल का निरीक्षण करने के दौरान निर्देश दिए कि टीबी अस्पताल के समीप से नाला बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए।