Home Entertainment ‘रोडीज 8’ विनर आंचल खुराना ने दिखाया अपने घर का हाल, 70...

‘रोडीज 8’ विनर आंचल खुराना ने दिखाया अपने घर का हाल, 70 हजार रुपये है 1 BHK का किराया

September 17,2026 Fact Recorder

Entertainment Desk:  टीवी एक्ट्रेस और ‘MTV रोडीज 8’ की विनर आंचल खुराना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली आंचल ने हाल ही में अपने घर का ‘ऑनेस्ट हाउस टूर’ कराया। इस दौरान उन्होंने मुंबई में अपने 1 BHK फ्लैट, उसके किराए और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बातें खुलकर साझा कीं।

आंचल ने अपने व्लॉग में बताया कि मुंबई में जिस 1 BHK फ्लैट में वह रहती हैं, उसका मासिक किराया करीब 70 हजार रुपये है। उन्होंने घर की बालकनी से बाहर का नजारा भी दिखाया। आंचल के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम किराए के तौर पर देने के बावजूद बालकनी से समुद्र या हरियाली का खूबसूरत नजारा देखने को नहीं मिलता, बल्कि आसपास चॉल दिखाई देती हैं।

‘लोग वीडियो के लिए घर साफ करते हैं, मैं जैसा रहता है वैसा दिखाती हूं’

हाउस टूर के दौरान आंचल ने अपने घर को लेकर काफी बेबाक अंदाज अपनाया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग वीडियो बनाने से पहले अपना घर साफ-सुथरा कर लेते हैं, लेकिन वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जैसी है, वैसी ही दिखाना पसंद करती हैं।

उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि वह घर में काफी अस्त-व्यस्त तरीके से रहती हैं और वीडियो में भी उसी रियल लाइफ को दिखाती हैं। उनके इस बेबाक अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

मुंबई में घर खरीदने पर भी कही बात

आंचल ने मुंबई में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों और टीवी इंडस्ट्री की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में अपना घर खरीदना उनके लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुंबई में घर खरीदने में उन्हें 400 से 500 साल लग सकते हैं।

‘रोडीज 8’ से मिली पहचान

आंचल खुराना ने MTV ‘रोडीज 8’ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ से भी पहचान मिली। वह ‘अर्जुन’, ‘सावधान इंडिया’, ‘आहट’ और ‘CID’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘क्रैश’ में भी काम किया है।

आंचल पिछले कई वर्षों से टीवी और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी निजी जिंदगी और इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव दर्शकों के साथ साझा करती हैं।

फिलहाल उनका यह ‘ऑनेस्ट हाउस टूर’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।