6 August 2026 Fact Recorder
National Desk: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) की पुरानी इमरजेंसी में बारिश का गंदा पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के दौरान इमरजेंसी वार्ड में पानी घुस गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल के बुनियादी ढांचे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
देखिए वायरल वीडियो और जानिए आखिर कैसे प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में यह स्थिति पैदा हुई।












