Home Haryana Rewari Liquor Shop Cash Stolen | रेवाड़ी में शराब ठेके से 55...

Rewari Liquor Shop Cash Stolen | रेवाड़ी में शराब ठेके से 55 हजार रुपए कैश चोरी: गेट उखाड़कर घुसा नकाबपोश, सोते रहे 4 सेल्समैन, CCTV में कैद हुई वारदात – Rewari News

रेवाड़ी में शराब ठेके से चोरी करते हुए युवक।

हरियाणा के रेवाड़ी में शराब ठेके से 55 हजार रुपए कैश चोरी कर लिया गया। सेल्समैन सतपाल की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई है।

रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित जगदीश वाइन ठेके पर कार्यरत सेल्समैन सतपाल ने बताया कि वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के सीहमा गांव का रहने वाला है। 7 अप्रैल की रात को वह ठेका बंद करके काउंटर के पास सो गया था। उसके पास ही नारनौल शहर निवासी नीरज सेल्समैन, दलीप व सुरेश कुमार निवासी राजस्थान भी सो रहे थे। सुबह उठा तो उसने देखा कि ठेके के पीछे की तरफ टीनशैड का गेट उखड़ा हुआ था। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने काउंटर से कैश चैक किया। कैश चैक करने पर पता लगा कि 55 हजार रुपए गायब हैं। उन्होंने ठेका के CCTV चैक किया तो पता लगा कि कोई अज्ञात व्यक्ति ठेके में घुसा है और कैश लेकर चला गया।

कर लिया है मामला दर्ज : ASI जितेंद्र

मॉडल टाउन थाना के जांच अधिकारी ASI जितेंद्र ने बताया कि शराब ठेके के सेल्समैन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले में CCTV चैक किए जा रहे हैं। अगर CCTV में संदिग्ध नजर आता है तो जल्द ही उसे ट्रैस कर लिया जाएगा। ल