August 11, 2026 Fact Recorder
National Desk; स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। 15 अगस्त से पहले लाल किले के पास दंगल पार्क में सेना के जवानों ने 21 तोपों की सलामी का अभ्यास किया। इस दौरान जवान पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ पारंपरिक सलामी की तैयारियों में जुटे नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 21 तोपों की सलामी एक महत्वपूर्ण और पारंपरिक सैन्य कार्यक्रम का हिस्सा होती है। इसे लेकर सेना की ओर से अभ्यास किया जा रहा है, ताकि 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम को पूरी सटीकता और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराया जा सके।
राष्ट्रीय पर्व को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार तैयारियों का जायजा ले रही हैं।












