Home Chandigarh सेक्टर 51 में पहली बार होगी रामलीला, भूमि पूजन के साथ तैयारियों...

सेक्टर 51 में पहली बार होगी रामलीला, भूमि पूजन के साथ तैयारियों का हुआ शुभारंभ

चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk:  सेक्टर 51 ग्राउंड में इस वर्ष पहली बार रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों की शुरुआत सोमवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हुई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, अटल जिला चंडीगढ़, राजेंद्र जोशी ने रामलीला आयोजन के संकल्प के साथ भूमि पूजन किया।

सेक्टर 51 में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से शुरू होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजेंद्र जोशी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और सेवा जैसे मूल्यों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।

राजेंद्र जोशी ने कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर चुनौती है। इससे निपटने के लिए सामाजिक जागरूकता और सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने भविष्य में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

भूमि पूजन के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के सफल आयोजन का संकल्प लिया। साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके संदेश को अधिक से अध