Home Himachal पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट...

पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की

शिमला 11 मई, 2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता सेे आज लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की।
कविन्द्र गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
बैठक के दौरान पारस्परिक हितों से जुड़े अंतर-राज्यीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सहयोगपूर्ण संघीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी वैचारिक आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।