Home Punjabi पंजाब में 1000 किमी लंबी लिंक सडकें बनेंगी: सरकार ने जारी किया...

पंजाब में 1000 किमी लंबी लिंक सडकें बनेंगी: सरकार ने जारी किया टेंडर, 5 साल का मेंटेनेंस कांट्रेक्ट; सेशन में उठा था मुद्दाl

5/April/2025 Fact Recorder

पंजाब वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा।

पंजाब सरकार ने खस्ता हाल चल रही लिंक सड़कों पर फोकस किया है। एक हजार किलोमीटर सड़कों को बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। पहली बार सड़कों का पांच साल के लिए “मेंटेनेंस कांट्रेक्ट होगा। ताकि सड़क टूटने पर तुरंत मरम्मत हो। पहले यह एक साल का होता है।

बजट सेशन में सभी उठा था सड़कों का मुद्दा

आज मीडिया से भी रूबरू होंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च से 28 मार्च तक चले विधानसभा सेशन में भी लिंक सड़कों की खस्ताहाल का मुद्दा उठा था। उस समय सरकार की दलील थी कि ग्रामीण एरिया की लिंक सड़कों का काम आरडीएफ की राशि केंद्र सरकार से न मिलने की वजह से रुका हुआ । सरकार नॉबार्ड से कर्ज लेकर सड़कें बनाने जा रही हैं। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा बजट में भी सड़कों व अन्य चीजों का प्रावधान किया गया था।

5 शहरों की सड़कें सुधरेगी

सरकार इस तरह से सड़कों को सुधारने की प्लानिंग कर रही है कि इस साल के अंत तक सारी सड़कों बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से अमृतसर, जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला में वर्ल्ड क्लास रोड बनाने का फैसला लिया है। इस एरिया में कुछ सड़कों को चुना गया है। जहां पर यह काम होगा। यह पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्टर तय होगा।,