Home Himachal पंजाब विधानसभा: सेलेक्ट कमेटी की पहली बैठक आज, बेअदबी कानून पर छह...

पंजाब विधानसभा: सेलेक्ट कमेटी की पहली बैठक आज, बेअदबी कानून पर छह माह में पेश करनी है रिपोर्ट

24 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: बेअदबी कानून पर सेलेक्ट कमेटी की पहली बैठक आज                                 पंजाब में बेअदबी कानून को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा की सेलेक्ट कमेटी की पहली बैठक आज होगी। यह बैठक विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। सेलेक्ट कमेटी को बेअदबी कानून से जुड़े मसलों पर विचार कर छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। कमेटी की इस रिपोर्ट के आधार पर कानून को और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी संशोधन किए जा सकते हैं।