Home Hindi किचन में अचेत मिले प्रतीक यादव, अस्पताल पहुंचने से पहले मौ*त; दिल्ली...

किचन में अचेत मिले प्रतीक यादव, अस्पताल पहुंचने से पहले मौ*त; दिल्ली में थीं अपर्णा यादव

13  May  2026  Fact Recorder 

National Desk: समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के परिवार से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का नि*धन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए। सुबह करीब 4:55 बजे घर के लोगों ने अस्पताल को सूचना दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौ*त हो चुकी थी।

घटना के समय अपर्णा यादव दिल्ली में मौजूद थीं। पति के नि*धन की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्रतीक यादव का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है। श*व का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों की टीम की निगरानी में कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव हाल ही में बीमार थे। 30 अप्रैल को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बावजूद डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर अपनी इच्छा से अस्पताल छोड़ दिया था और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे और सामान्य जीवन पसंद करते थे। हालांकि वह एक बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े थे, लेकिन सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी मौजूदगी बेहद कम रहती थी।