15 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Narendra Modi ने Chhattisgarh के शक्ति जिले में स्थित एक पावर प्लांट में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृ*तकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि Prime Minister’s National Relief Fund की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
Vishnu Deo Sai ने भी राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त राहत राशि देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पावर प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना के समय प्लांट में नियमित काम चल रहा था। धमाके के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहत और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।
मुख्यमंत्री ने Bilaspur Division के आयुक्त को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













