Home Entertainment Patriot Box Office: मोहनलाल-ममूटी की जोड़ी का धमाका, 6 दिनों में दुनियाभर...

Patriot Box Office: मोहनलाल-ममूटी की जोड़ी का धमाका, 6 दिनों में दुनियाभर में 70 करोड़ पार

06 May 2026 Fact Recorder 

Bollywood Desk:  Patriot साल 2026 की चर्चित साउथ फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म में Mohanlal, Mammootty और Fahadh Faasil जैसे तीन बड़े सुपरस्टार्स एक साथ नजर आए हैं, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

6 दिनों में भारत में इतनी कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन करीब 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 26.05 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन लगभग 30.22 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

हालांकि हिंदी बेल्ट में फिल्म का प्रदर्शन औसत माना जा रहा है, लेकिन दक्षिण भारत में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।

ओवरसीज मार्केट में फिल्म का जलवा

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका विदेशी कलेक्शन बनकर उभरा है। ओवरसीज मार्केट में Patriot शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 दिनों में फिल्म ने विदेशों में करीब 41.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो भारत की कुल कमाई से भी ज्यादा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 71 करोड़ के पार

देश और विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 71.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अब नजर इस बात पर है कि क्या फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं।

बजट निकालना अब भी चुनौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Patriot का बजट लगभग 120 से 140 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अभी अपने बजट की रिकवरी के लिए लंबा सफर तय करना बाकी है। फिलहाल इसकी कमाई में ओवरसीज मार्केट का बड़ा योगदान दिखाई दे रहा है।

फिल्म में Nayanthara, Revathi और Rajiv Menon भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन Mahesh Narayanan ने किया है।