Home Haryana Panipat Israna Government Schools Admission Campaign Launched | पानीपत में सरकारी स्कूलों...

Panipat Israna Government Schools Admission Campaign Launched | पानीपत में सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर निकली रैली: DEO ने किया प्रवेश उत्सव का आगाज, अभिभावकों को किया जागरूक – Matlouda News

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा के साथ रैली निकालते हुए बच्चे और शिक्षा विभाग की टीम।

पानीपत के इसराना में सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा लोगों के जल संरक्षण प्रति जागरूक किया।

शिक्षा विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही वीडियो के माध्यम से भी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं को दिखाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश

अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने लोगों को जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद स्कूल प्रिंसिपल और इंचार्ज की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि इसराना क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराया जाए।

ये सभी रहे मौजूद

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता कादयान, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल अशोक सेन और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इसराना के प्रिंसिपल रोहतास समेत कई स्कूलों के इंचार्ज और शिक्षक मौजूद रहे।