Home Haryana Panchkula, Yamunanagar, Heavy Vehicle Restrictions, PM Visit | Traffic Advisory | पंचकूला-यमुनानगर...

Panchkula, Yamunanagar, Heavy Vehicle Restrictions, PM Visit | Traffic Advisory | पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बैन: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी – Panchkula News

प्रधानमंत्री के यमुनानगर दौरे को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने कल यानी 14 अप्रैल को पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पंचकूला सिटी ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंचकूला, बद्दी, मोहाली और चंडीगढ़ के ट्रक यूनियन प्रधानों और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। कल ट्रक, ट्रॉला और कंटेनर जैसे भारी वाहनों को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

भारी वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने भारी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा। साथ ही कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सकेगी।

पुलिस ने बताया कि विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इससे आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। पंचकूला पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनाने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।