Home Haryana Panchkula Illegal Liquor Seized Fortuner Driver Arrest Update | पंचकूला में फॉर्च्यूनर...

Panchkula Illegal Liquor Seized Fortuner Driver Arrest Update | पंचकूला में फॉर्च्यूनर से 13 पेटी शराब जब्त: चंडीगढ़ से सप्लाई करने के लिए लाई, ड्राइवर गिरफ्तार – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फॉर्च्यूनर से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई जगदीश कुमार, मुख्य सिपाही अशोक कुमार और सिपाही बलजीत सिंह श्री माता मनसा देवी मेला ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक चंडीगढ़ नंबर की फॉर्च्यूनर में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना पक्की होने के बाद पुलिस ने कोहनी साहिब गुरुद्वारा के पास नाकाबंदी कर दी और देर रात तक वाहनों की जांच जारी रखी।

सोमवार रात करीब 10:40 बजे पुलिस को सफेद रंग की फॉर्च्यूनर आती दिखाई दी, जिसे नाके पर रोका गया। गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति बैठा था, जो वर्तमान में चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में रह रहा है। पूछताछ में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले एक साल से गाड़ी मालिक के पास ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है।

पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 88 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जो 13 पेटियों में रखी गई थी। आरोपी से कोई संतोषजनक दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।