Home Haryana panchkula bike thief arrested bike recovered | पंचकूला में शातिर बाइक चोर...

panchkula bike thief arrested bike recovered | पंचकूला में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार: चोरी की दो बाइक बरामद; न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल – Panchkula News

चोरी की बाइक के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं।

क्राइम ब्रांच-26 के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुरेश पाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-28 पंचकूला से काबू किया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजेन्द्र निवासी गांव खेड़ा बजेडा, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 वर्ष है और वह पेंटर का कार्य करता है।

यवनिका पार्क और सेक्टर-12 से की थी बाइक चोरी

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-5 पंचकूला में दो बाइक चोरी के मामले दर्ज थे। पहली शिकायत सतनाम सिंह पुत्र राम स्वरूप सिंह, निवासी गांव कुरानी, एसएएस नगर पंजाब द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि 21 मार्च को यवनिका पार्क सेक्टर-5 में खड़ी उनकी बाइक को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सेक्टर-12 से भी एक अन्य बाइक चोरी की थी।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।