Home Haryana 13 व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत गुरुग्राम...

13 व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत गुरुग्राम में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

चंडीगढ़, 10 अगस्त 2026 Fact Recorder

Haryana Desk:  प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हो गया है। लगातार 17 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्राएं, प्रदर्शनी, सेल्फी प्वाइंट,  विभाजन विभीषिका जैसे आयोजन कर लोगों को देश प्रेम, राष्ट्र भक्ति के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिले में आगामी 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 150 वर्ष की “वंदे मातरम्” की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा है। अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। डीसी उत्तम सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करने के उपरांत यह जानकारी दी।

रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे देशभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

डीसी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाया जा रहा है। इस दौरान नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अथवा फोटो आधिकारिक हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। सफलतापूर्वक फोटो अपलोड करने के बाद नागरिक अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र भी जनरेट कर डाउनलोड कर सकेंगे।चरखी दादरी की उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जिला में हर घर तिरंगा अभियान का जन भागीदारी के साथ आगाज हो गया है। यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम होंगे। वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन भी होगा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस आयोजित होगा। जिला में चार जगहों पर प्रदर्शनी भी लगेगी।

  पंचायत एवं विकास विभाग के सहयोग से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में बच्चों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और गांव की फेरी लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगाए।

देश की स्वतंत्रता के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय गौरव तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा केवल एक सरकारी या प्रशासनिक आयोजन न होकर एक व्यापक जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव जगाना है।

दादरी सहित बाढड़ा, झोझू व बौंद में प्रदर्शनी का आयोजन होगा

करनाल के उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों में अधिक से अधिक स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं तथा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्सव के रूप में मनाते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाया जाए।

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिरसा जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत  गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि पलवल में 13 अगस्त को पुलिस लाइन से स्टेडियम तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोग ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम  विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला का हर एक व्यक्ति विशाल तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता करे।

हमारी पहचान, सम्मान, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक तिरंगा है। कुरुक्षेत्र, के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि

लघु सचिवालय व एसडीएम कार्यालयों पर 17 अगस्त तक  जनसंपर्क विभाग की हर घर तिरंगा प्रदर्शनी चलेगी।  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी पहचान, सम्मान, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। तिरंगा अब केवल सरकारी भवनों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह हर घर, हर परिवार और हर नागरिक के जीवन से और दिल से जुड़ गया है। हर नागरिक को इस अभियान में जोडऩे के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से हर घर तिरंगा प्रदर्शनी लगाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी को देखने की अपील की।

फतेहाबाद, की डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  जिले में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान का शुभारंभ हो गया है। 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है।

जींद की उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का रविवार को आगाज हुआ। इस अवसर पर जींद शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। रानी तालाब से शहीदी स्मारक तक निकाली गई इस यात्रा को उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनकी अगुवाई में निकली इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।