Home Haryana पलवल में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला: लोगों ने घर...

पलवल में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला: लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, 9 घायल, 20 पर केसl

19/April/2025 Fact Recorder

पलवल जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के विरोध के बाद आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। घटना में चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने छह महिलाओं सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।घटना 16 अप्रैल की है। पुलिस द्वारा आरोपियों कीl

युवक बच्ची को अपनी तरफ खींचने लगा

पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार वह और उनके पति मजदूरी पर गए थे, तब उनकी छोटी बेटी घर के बाहर से आ रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक बच्ची का हाथ पकड़कर अपने घर की तरफ खींचने लगा। बच्ची किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। जब दोनों बहनें अपने माता-पिता को यह बात बताने गई, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की।

पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी के बड़े भाई से शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने उल्टा उन्हें ही गालियां दी। पीड़ित परिवार ने हसनपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लाठी-डंडे लेकर पिता पर हमला

17 अप्रैल को आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीड़िता के पिता पर हमला कर दिया। जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया। हमले में दो लोगों की स्थिति गंभीर है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। झगड़े में घायल हुए चार महिलाओं सहित नौ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां दो महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बच्चों सहित गांव छोड़कर बाहर रह रहे

महिला के पति ने बताया कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है, इसलिए वे डर के कारण अपने बच्चों सहित गांव छोड़कर बाहर रह रहे है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर रमन, जगवीर, मुकेश, हरवीर, प्रदीप, भारत, जितेंद्र, रेखा, कांता, ममता, विपिन, गीता, सोवित, सुनीता व नवीन और भारत की पत्नी के अलावा अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।