Home Haryana Nuh cousin brother sister absconding police case registered investigation started | नूंह...

Nuh cousin brother sister absconding police case registered investigation started | नूंह में चचेरे भाई-बहन घर से फरार: युवती कर रही GNM तो युवक कर रहा बीटेक,डेढ़ लाख के जेवर और नगदी लेकर गए – Nuh News

हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक ही परिवार के युवक-युवती घर से फरार हो गए। दोनों के बीच आपस में चचेरे भाई-बहन का रिश्ता था। युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 6 दिन बाद भी दोन

सुबह 6 बजे घर से निकल गए दोनों

पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी महेंद्रगढ़ से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। जबकि 20 वर्षीय सगा भतीजा बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई नूंह के पल्ला कॉलेज से कर रहा है। दोनों 14 मार्च की सुबह 6 बजे घर से बिना कुछ बताए अचानक गायब हो गए। देर शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

घर से नगदी और जेवरात ले गए दोनों

युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर से करीब 80 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात लेकर गई है। वहीं भतीजा भी अपने घर से नगदी व जेवरात आदि चुराकर साथ ले गया। दोनों करीब डेढ़ लाख रूपये के जेवरात और एक लाख की नगदी लेकर गए है। बीते 14 मार्च से ही वह दोनों की तलाश कर रहे है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं जांच अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।