नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026 Fact Recorder
Education Desk: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल करीब 2.66 लाख अभ्यर्थी अब अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं।
NEET PG की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी, जिसमें 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए। जयपुर के प्रभावित परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 2,416 उम्मीदवार शामिल हुए।
कटऑफ: सामान्य/EWS के लिए 262 अंक, सामान्य दिव्यांग के लिए 244 अंक और SC/ST/OBC व संबंधित दिव्यांग वर्गों के लिए 226 अंक निर्धारित किए गए हैं।
NBEMS ने निर्धारित 30 सितंबर की तारीख से पहले ही 24 सितंबर को रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और उत्तर कुंजी 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगी।













