22 May 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: India Meteorological Department के चंडीगढ़ केंद्र ने शुक्रवार सुबह पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों के लिए तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह चेतावनी सुबह 10:45 बजे तक प्रभावी रहेगीआईएमडी के मुताबिक, कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे कीरफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है।
अलर्ट के तहत Chandigarh समेत पंजाब के कई इलाकों में मौसम खराब रहने की आशंका है। फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, समराला, लुधियाना पश्चिम, रूपनगर, चमकौर साहिब, आनंदपुर साहिब, बलाचौर, नवांशहर और गढ़शंकर क्षेत्रों में तेज आंधी और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।
इसके अलावा बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, मोहाली, खरड़, लुधियाना पूर्व, फिल्लौर, रायकोट, जगराओं, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, दसूआ और नंगल सहित कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।













